राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बिग बॉस के खिलाफ सिद्धू की कोठी घेरी
Matrix News
| Oct 29, 2012, 02:34AM IST
हिंदू सुरक्षा समिति के सदस्यों ने रविवार को भाजपा सांसद व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का यहां स्थित आवास का घेराव किया और नारेबाजी की।
समिति सदस्यों राजेश केहर ने बताया कि दशहरे के दिन बिग बॉस में हिस्सा ले रहे लोगों ने राम लीला की और उसमें एक लेडी को हनुमान बनाया।यह हिंदू देवता का मजाक है। बिग बॉस के उस एपीसोड में सिद्धू भी थे। समिति सदस्यों ने कहा कि धरने से उनको चेतावनी दी गई है कि वह जल्द से जल्द माफी मांगे। यहां विनोद ठेकेदार, भूपिंदर दीक्षित, हरी, सतीश कुमार, संदीप शर्मा, गोल्डी मौजूद रहे।
असीम भी निशाने पर: विवादित कार्टून से सुर्खियों में आए आईएसी कार्यकर्ता असीम त्रिवेदी को भी रियलिटी शो बिग बॉस से राजनैतिक पार्टी आरपीआई के दवाब में बाहर निकाला जा सकता है। पार्टी अध्यक्ष ने असीम को निकाले जाने की मांग की थी।






