चोरी की नीयत से घर में घुसे, मालिक को पीटा
Source: | Last Updated 02:32(10/02/12)
मानसा त्न सरदूलगढ़ के एक घर में चोरी की नीयत से घुसे दो लोगों ने मकान मालिक पर हमला कर दिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सरदूलगढ़ के मिस्त्री सर्बजीत सिंह के मकान की दीवार फांदकर दो आरोपी मेजर सिंह व बबलजीत सिंह उर्फ बब्बू उनके घर में दाखिल हुए। मकान मालिक ने जैसे ही लाइट जलाई तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।