विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Patiala >> शराबियों को नहीं कुछ कहती पुलिस

शराबियों को नहीं कुछ कहती पुलिस

| Apr 08, 2012, 01:18AM IST
 
 

प्रेम वर्मा त्नपटियाला
शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने में ट्रैफिक विभाग पिछले कई महीने से विफल साबित हो रहा है।
ट्रैफिक विभाग के पास शराबी ड्राइवरों की जांच करने वाले एल्कोमीटर बंद पड़े हैं। ट्रैफिक विभाग के तीन ब्रेथ एनालाइजर है, जिसमें पटियाला शहर में दो हैं। एक खराब पड़ा है और दूसरे की बैटरी खत्म है।
ऐसे में ट्रैफिक विभाग के मुलाजिम शराबी वाहन ड्राइवर के चालान चाह कर भी काट नहीं पा रहे हैं। हालात यह है कि पिछले तीन महीने में विभाग ने शहर में एक भी चालान शराबी ड्राइवर का नहीं काटा है। विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद इंतजाम करने में लापरवाही बरती जा रही है।
क्या है ब्रेथ एनालाइजर
ब्रेथ एनालाइजर ऐसी मशीन है, जो वाहन चालक के शराबी होने की पुष्टि करती है। बैटरी से चलने वाली मशीन की पाइप ड्राइवर के मुंह में रख कर उसे सांस लेने को कहा जाता है और सांस लेते ही ड्राइवर ने कितनी एल्कोहल पी रखी है, इसकी रीडिंग मशीन में आ जाती है।
जिसके बाद आरोपी ड्राइवर के शराबी होने की पुष्टि हो जाती है और उसका नियमों के अनुसार चालान काटा जाता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment