विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Patiala >> ठेका हटाने को महिलाओं का प्रदर्शन

ठेका हटाने को महिलाओं का प्रदर्शन

| Apr 20, 2012, 01:11AM IST
 
 

भास्कर न्यूज त्न फतेहगढ़ साहिब
गांव चुन्नी खुर्द में शराब ठेकेदार की ओर से खोले शराब ठेके के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर ठेके के आगे रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि उक्त ठेका गांव चुन्नी कलां के लिए अलाट हुआ था, लेकिन उस गांव की पंचायत ने यह ठेका हटवा दिया।
इस कारण ठेकेदार ने उनके गांव में ठेका खोल लिया है। स्कूल व अस्पताल के नजदीक खोले गए इस ठेके पर शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है, जिससे स्कूल जाने वाली लड़कियों, अस्पताल आने-जाने वाली महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव की पंचायत ने पत्र देकर डीसी फतेहगढ़ साहिब को उक्त ठेका हटाए जाने संबंधी
शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने कार्रवाई का भी भरोसा दिया था, लेकिन ठेका हटाया नहीं गया।
महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शराब ठेका नहीं हटाया गया तो सरहिंद चंडीगढ़ मुख्य मार्ग जाम किया जाएगा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को रोकने के लिए पुलिस भी आ पहुंची।
चौकी इंचार्ज हरमिन्द्र सिंह ने महिलाओं को यह कहते हुए प्रदर्शन रुकवाया कि इस पूरे मामले की जानकारी डीसी तथा एक्साइज विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
एक दो दिन में इसका हल कर लिया जाएगा। इस मौके पर बलविन्दर कौर, बचन कौर, संपूर्ण कौर व हरमनजीत कौर, देवेन्द्र कौर शामिल थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment