राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Punjab >> Ludhiana Zila >> पीसीए की पिच खोदने वाले शिव सैनिक बरी पीसीए की पिच खोदने वाले शिव सैनिक बरी
पीसीए की पिच खोदने वाले शिव सैनिक बरी
पीसीए की पिच खोदने वाले शिव सैनिक बरी
Matrix News | Nov 20, 2012, 02:06AM IST
सात साल पहले मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ((पीसीए)) के स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच से एक दिन पहले पिच खोदने वाले शिव सैनिकों को मोहाली की डिस्ट्रिक कोर्ट ने बाइ"ात बरी कर दिया है। इससे स्पष्ट है कि इस मामले में पुलिस ने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था। आरोपी सुरेश कुमार शर्मा, राकेश राणा, अमन घक्कड़, प्रदीप राणा, संदीप शर्मा और शिव कुमार हरियाणा के हिसार और जींद के थे। शिव कुमार की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
शिव सेना दिल्ली ने ली थी जिम्मेदारी : 2005 में पिच खोदे जाने के बाद शिव सेना दिल्ली के प्रधान जय भगवान गोयल ने जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी तब तक पाकिस्तानी टीम को भारत में मैच नहीं खेलने देगी जब तक पाक सीमा पार आतंकियों को पनाह देना नहीं छोड़ता।
बाक्स






