विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> Ajit Singh Reached India From Pakistan Led By Know

ज्ञानी अजीत सिंह की अगुवाई में पाक से भारत पहुंचा एक और जत्था

अमनदीप कौर | Aug 18, 2012, 08:18AM IST
 
 

अटारी. ढाई सौ हिंदू-सिख श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को आईसीपी चेक पोस्ट के रास्ते भारत पहुंचा। इस जत्थे की अगुवाई ज्ञानी अजीत सिंह ने की। वे गुरुद्वारा पंजा साहिब में आल पाकिस्तान सिख वेलफेयर कमेटी के सदस्य हैं। जत्थे के प्रमुख भोला सिंह की तबीयत खराब होने के कारण वे आज रवाना नहीं हो सके। वे शनिवार को भारत पहुंचेंगे।

ज्ञानी अजीत सिंह ने बताया कि हिंदू-सिख श्रद्धालु भारत में स्थित विभिन्न गुरुद्वारों और मंदिरों का दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इनमें स्वर्ण मंदिर, बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा, शीशगंज गुरुद्वारा, दिल्ली आदि प्रमुख हैं। हिंदू भक्त इंदौर, ऋषिकेश, हरिद्वार आदि धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं के पास 30 दिन का वीजा है और वे निश्चित अवधि में पाकिस्तान लौटेंगे।

भाई से मिलेंगे

कराची से ही आए बंसी लाल ने बताया कि भारत-पाक विभाजन के दौरान वे अपने भाई से बिछुड़ गए थे। काफी सालों के बाद उन्हें अपने भाई के बारे में पता चला। पहले खतों के जरिए बात हुई और अब फोन से अक्सर बात होती रहती है। बंसी लाल ने बताया कि उनका भाई राजस्थान में रहता है और वे 65 साल बाद देखेंगे। कराची से आए गिरधारी लाल और उनकी धर्मपत्नी पार्वती ने बताया कि वे दिल्ली में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आए हैं।

25 वर्ष बाद विसर्जित करेंगे अस्थियां

कराची से आए हरिफूल और मोतीलाल ने बताया कि वे भारत अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने आए हैं। इसके लिए उन्हें 25 वर्ष इंतजार करना पड़ा। वे पहले जोधपुर जाएंगे और वहां अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर हरिद्वार आएंगे और वहां पूजा-पाठ के बाद अस्थियां विसर्जित करेंगे।

सिंध और बलोचिस्तान में हालात चिंताजनक

जत्थे में आए सुरेश और बिका लाल ने चिंता प्रकट करते हुए बताया कि सिंध और बलोचिस्तान में हालात चिंता जनक हैं। हिंदुओं के साथ रोजाना अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वहां मुस्लिम कट्टरपंथी हिंदुओं की दुकानों को सरेआम लूट लेते हैं और उनकी बहू-बेटियों को भी उठाकर ले जाते हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment