राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बादल बोले, 'केंद्र थोप रहा जनता पर फैसले'
भास्कर न्यूज
| Nov 27, 2012, 07:21AM IST

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को रिटेल में एफडीआई की नीति लागू करने से पहले सभी पार्टियों, रिटेल व्यापारियों, किसानों को विश्वास में लेना चाहिए। कांग्रेस तानाशाह की भांति अपना फैसला जनता पर थोप रही है। उन्होंने साफ किया कि शिरोमणि अकाली दल बादल और एनडीए होलसेल में एफडीआई के पक्ष में है और रिटेल के खिलाफ।
बादल ने कहा कि प्रदेश में इस तरह के चार स्टोर खोले गए हैं। यहां पर क्वालिटी प्रोडक्ट बेचे जाएंगे। इन स्टोरों पर बेचे जाने वाली 90 प्रतिशत सामान देसी होगा। यहां से उन दुकानदारों को ही सामान लेने की इजाजत होगी, जिनके पास वैट नंबर या पैन नंबर हैं। इसके लिए उन्हें एक आइडेंटिटी प्रूफ भी देना होगा। इन स्टोरों के खुलने से किसानों को भी फायदा होगा। कमीशन खाने वाले बिचौलिए खत्म हो जाएंगे।
नई दिल्ली के एक फार्म हाउस में हुई गोलाबारी के बाद प्रदेश से बाहर रहने वाले वीआईपी लोगों की सिक्योरिटी में लगे पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुलाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार हो रहा है।
इस मौके पर बिक्रम सिंह मजीठिया, बलवंत सिंह रामू वालिया, एसजीपीसी सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, डीसी रजत अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर राम सिंह, उपकार सिंह संधू, गुरप्रीत सिंह रंधावा, राजिंदर सिंह मरवाहा आदि मौजूद थे।
उधर, शिरोमणि अकाली दल बादल के व्यापार विंग के जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह मरवाहा ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को व्यापारियों को आ रही मुश्किलों से अवगत करवाया। सुखबीर ने उन्हें इनके समाधान का विश्वास दिलाया। इस मौके पर ओंकार सिंह, जगमोहन सिंह बेदी, अमरजीत सिंह सोहल व कपिल मेहरा मौजूद थे।






