गड्ढे में गिरी कार, दो छात्र घायल
Source: bhaskar news | Last Updated 02:02(10/01/12)
फिरोजपुर रोड के अग्र नगर में सब-वे बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में रविवार देर रात एक आई- 20 कार जा गिरी।
कार में गडवासू में वेटरनरी साइंस के छात्र सतबीर सिंह तथा गुरतेज सिंह सवार थे। कार को सतबीर चला रहा था।
हादसे के समय कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह 15 फुट के गड्ढे को लांघती हुई सीवरेज रेलिंग से जा टकराई और दूसरी दिशा में घूम गई।
सतबीर फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। गंभीर होने के कारण पुलिस गुरतेज का बयान नहीं ले सकी।
सतबीर ने बताया कि वे एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। अंधेरे की वजह से निर्माणाधीन सब वे के पास रखा बैरिकेड उसे नजर नहीं आया।
शनिवार रात भी इसी गड्ढे के कारण एक मारुति कार हादसाग्रस्त हो गई थी। इसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।