प्रधानमंत्री जी ! कुत्तों का आंतक रोकिए
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 05:27(10/02/12)
अमृतसर. समाज व परिवार कल्याण मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने सरहदी शहरों में कुत्तों के बढ़ रहे आतंक को रोकने के लिए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पत्र लिखा है। पिछले दिनों गांव महिमा पंडोरी में एक व्यक्ति को कुत्तों ने नोच-नोच कर खा डाला था। उसी घटना पर चावला ने यह कदम उठाया है।
उनका कहना है कि अगर आदमी अपराध करता है तो उसके लिए कानून है और सजा दी जाती है, मगर ये कुत्ते इंसान को जिंदा खा रहे हैं। इनको रोकने के लिए क्या कानून और नियम हैं। चावला ने प्रधानमंत्री से पूछा है कि क्या इसे रोकने के लिए कोई विभाग अथवा मंत्रालय है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के इस कहर को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।