राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
'एएसआई हत्याकांड को लेकर राजनीति कर रहे हैं कांग्रेसी'
भास्कर न्यूज
| Dec 12, 2012, 01:34AM IST

कपूरथला। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि देश में पंजाब ही एक मात्र ऐसा प्रदेश है जहां कानून व्यवस्था को कोई खतरा नहीं है। जो लोग कानून व्यवस्था के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं वह या तो कानून व्यवस्था की समझ नहीं रखते या फिर पंजाब की अमन शांति के दुश्मन है।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से रू-ब-रू थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के पास जनहित के लिए कोई मुद्दा नहीं है जिसे आगे लाकर वह सरकार को संकट में डाल सके।
पिछले सात वर्षो में अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब के विकास के लिए जो कार्य किया है वह कांग्रेस की सरकारें 50 वर्ष के शासन काल में भी नहीं कर सकतीं। उन्होंने एएसआई कत्ल कांड की निंदा करते हुए कहा कि मामले के दोषियों को नहीं बख्शेंगे। बेशक वह किसी भी राजनीतिक दल या उच्च पद पर कार्यरत क्यों ना हो?
कांग्रेस इस कांड पर राजनीति कर रही है जबकि हमारा कर्तव्य है कि हम आरोपियों को सजा दिलाएं और पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति रखें। साथ ही उन्हें भविष्य में भी सुरक्षा दें।










