विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> Congress Will Ask Question On Political Terrorism

सियासी गुंडातंत्र पर विधानसभा में जवाब मांगेगी कांग्रेस

सतीश शर्मा | Dec 12, 2012, 06:57AM IST
 
 

अमृतसर। श्रुति अपहरण, एएसआई हत्याकांड सहित अन्य मामलों में अकाली नेताओं की सिलसिलेवार गुंडागर्दी हद पार कर चुकी है। बात अब पंजाब की अणख तक पहुंच गई है। हम विधानसभा में सरकार को मजबूर करेंगे कि वह क्रिमिनल पॉलीटिकल नेक्सस से जुड़े इन केसों पर जवाब दे।
 
ये शब्दबाण मंगलवार को रियाल्टो चौक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की ओर से एएसआई रविंदर पाल हत्याकांड और बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ दिए गए धरने में विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने चलाए।
 
आमतौर पर सरकार को घेरने वाले कांग्रेसियों ने धरने के दौरान बादल परिवार और मजीठिया के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री मजीठिया की ओर से जिले में अकाली दल की डायरेक्टरी लांच की गई, जिसमें सारा काला चिट्ठा है। इसमें लैंड माफिया, ड्रग स्मगलर और चहेते इकट्ठे किए गए हैं। यह डायरेक्टरी सभी थानों में दी गई।
 
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि रविंदरपाल की हत्या, गुरदासपुर में होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ना और मारपीट, मुक्तसर में मजीठिया के सामने गोली चलना, ये सबूत हैं कि कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। अमृतसर में पार्टी की डायरेक्टरी में एसजीपीसी प्रधान मक्कड़ की फोटो छोटी तो मजीठिया की तान कर फोटो लगाई गई है।
 
विस में सीएम से मजीठिया के सामने पूछेंगे कि ऐसे गड़बड़ करने वाले नेता के खिलाफ क्या कार्रवाई करोगे। इस मौके पर विधायक ओपी सोनी, डा. राजकुमार, अमरिंदर राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह सुखी रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, अरविंद खन्ना, गुरइकबाल कौर, नवतेज सिंह चीमा, भारत भूषण आशू, चरणजीत कौर बाजवा, करण कौर बराड़, मक्खन सिंह, तृप्त राजिंदर बाजवा, जिला शहरी प्रधान जुगल किशोर शर्मा और देहाती प्रधान हरप्रताप अजनाला मौजूद थे।
 
डायरेक्टरी के 51 नंबर पेज पर राणा
 
जाखड़ ने कहा कि डायरेक्टरी में 51 नंबर पर जिला महासचिव राणा की फोटो छपी है। इसमें दर्शाए गए हलका इंचार्ज नहीं, हल्के इंचार्ज हैं। एसओआई (सोई) नहीं क्रिमनल आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सीओआई) है। बादल ने जो जरनैल बनाए हैं, वह उन्हीं पर भारी पड़ रहे हैं। विधानसभा में श्रुति अपहरणकांड के आरोपी निशान सिंह और एएसआई रविंदरपाल का कत्ल करने वाले आरोपी राणा की पिछले तीन माह की काल डिटेल निकलवाने की मांग रखी जाएगी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment