विज्ञापन
 
 
 
 

कोर्ट के बाहर किया ब्लेड से हमला

 
Source: dainik bhaskar news   |   Last Updated 07:48(09/02/12)
 
 
 
 
अमृतसर. जिला अदालत के बाहर बुधवार को एक युवक ने ब्लेड से चेहरे पर हमला कर अपने ही साथी को जख्मी कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल युवक हथकड़ी समेत अदालत में जिला व सत्र न्यायाधीश एचएस मदान के सामने पेश हो गया और हमले की दास्तान सुनाई। न्यायाधीश के निर्देशों पर पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल करवाया और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।


घटना उस समय हुई जब पुलिस दोनों युवकों को अदालत में चालान देकर उन्हें पेश करके वापस बख्शीखाना लेकर जा रही थी। दोनों हत्या के प्रयास के एक ही मामले में आरोपी हैं। इस दौरान घायल आरोपी हथकड़ी छुड़ा कर जीप में ले जाए जा रहे हमलावर पर हमला करने दौड़ा, लेकिन कचहरी परिसर के ही एक कर्मी ने उसे पकड़ लिया।



गौरतलब है कि पुलिस ने तरनतारन रोड स्थित गांव ठट्ठी गढ़ के बलराम सिंह उर्फ राजू और न्यू प्रीत नगर के बलजिंदर सिंह उर्फ डिप्टी को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया था।



इनके खिलाफ रामबाग थाना की पुलिस ने 11 मई 2011 को केस संख्या 101 दर्ज की थी। इसी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को जिला व सत्र न्यायाधीश एचएस मदान की अदालत में चालान पेश किया था। चालान पेशी के बाद दोनों को अलग-अलग पुलिस कर्मचारी लेकर बख्शीखाना की तरफ जाने के लिए निकले।



तभी अदालत से बाहर निकलते ही दोनों आरोपी आपस में भिड़ गए और डिप्टी ने ब्लेड के साथ राजू के चेहरे पर हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों को अलग किया तो घायल आरोपी हथकड़ी समेत सत्र न्यायाधीश के सामने पेश हो गया और न्यायाधीश ने घायल के मेडिकल करवाने के निर्देश पुलिस को दिए।



कचहरी के कर्मी ने पकड़ा


इस दौरान जब पुलिस घायल बलराम को बाहर ला रही थी तो इसने हथकड़ी छुड़ा कर जीप में बैठे हमलावर आरोपी पर हमला करने का प्रयास किया। लेकिन कचहरी के ही एक कर्मी ने उसे जफ्फी डाल कर पकड़ लिया। सिविल लाइंस पुलिस ने अदालत के बाहर हमला करने के आरोपी डिप्टी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment