विज्ञापन
 
 
 
 

डीएसजीएमसी चुनाव में मुकाबला कांग्रेस से: बादल

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 04:36(05/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
अमृतसर. दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के मार्च में प्रस्तावित चुनाव में शिअद का सीधा मुकाबला कांग्रेस के साथ है। एसजीपीसी चुनाव की तरह ही डीएसजीएमसी चुनाव में भी शिअद (ब) कांग्रेस को पटखनी देने में सफल रहेगा। यह दावा श्री दरबार साहिब में शनिवार को नतमस्तक होने पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल ने किया। उन्होंने कहा कि चुनाव डीएसजीएमसी प्रधान परमजीत सिंह सरना बनाम शिअद नहीं, बल्कि कांग्रेस बनाम शिअद हैं।

एसजीपीसी प्रधान पद के चुनाव को लेकर बादल ने कहा कि चुनाव इजलास बुलाने में केंद्र सरकार मुख्य बाधा है। यह केंद्रीय गृहमंत्रालय की ड्यूटी है कि चुनावी इजलास की तारीख जल्द निर्धारित की जाए। इजलास न होने के कारण एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ के हाथ बंधे हुए हैं।

वह ऐतिहासिक गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार व विकास को लेकर कुछ नहीं कर पा रहे। इजलास को लेकर कानूनी बाधा की संभावना खारिज करते हुए बादल ने कहा कि न्यायपालिका इजलास के लिए हरी झंडी दे चुकी है। चुनाव प्रक्रिया में कोई खामी रह गई है तो प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बता सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो वह केंद्र सरकार को इजलास बुलवाने का आदेश दें।

गठबंधन को मिलेगा बहुमत

विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे बादल ने दावा किया कि प्रदेश में एकबार फिर अकाली-भाजपा गठबंधन स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने में सफल रहेगा। गठबंधन का पुन: सरकार बनाना तय है। कांग्रेस को प्रदेश की जनता पूरी तरह नकार चुकी है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment