विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Special >> Delivered Emotional

बराड़ ने इमोशनल हो दिया गिरफ्तारी का बयान

नरिंद्र शर्मा | Feb 23, 2013, 03:06AM IST
 
 

जगरांव.  कांग्रेसी नेता व पीपीसीसी सदस्य और पूर्व सांसद जगमीत बराड़ द्वारा मोगा हलके से प्रचार बंद होने के बाद छिपे अकालियों को बाहर निकालने के लिए गिरफ्तारी देने के आह्वान पर कांग्रेस शुक्रवार को बैकफुट पर चली गई है।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जगरांव में कहा कि जगमीत बराड़ ने भावुकता वश ऐसा कहा था, मगर कांग्रेस चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बाहरी अकाली वर्कर हलके में अभी भी छिपे हुए हैं।
 
विरसा सिंह बलटोहा, बलवंत सिंह रामू वालिया व मलूका के बेटे गुरप्रीत मलूका के हलके में होने की शिकायत हमने चुनाव आयोग से भी की है। चुनाव आयोग शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर रहा है।  कैप्टन ने कहा कि विकास के नाम पर पक्षपात करना शिअद की फितरत रही है। सुखबीर बादल ने राजनीतिक मंचों से यह कहकर स्पष्ट कर दिया कि अगर जनता मोगा का विकास चाहती है तो शिअद को वोट दे। शहर में पैरामिल्रिटी की 10 कंपनियां आ चुकी हैं इसलिए मतदाता स्वतंत्र होकर वोट दें।  
 
ईवीएम मशीनें नहीं भरोसे लायक, टैम्परिंग हो सकती   
 
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ईवीएम मशीनें भरोसे लायक नहीं, इसमें टेम्परिंग हो सकती है। इसीलिए जापान, अमेरिका व जर्मनी जैसे देशों ने भी ईवीएम को छोड़कर बैलेट पेपर का सहारा लिया है। 
 
बागियों के लिए रणनीति   
 
कैप्टन ने कहा कि पार्टी में बागियों के लिए कोई जगह नहीं, पिछले दिनों जयपुर में हुए चिंतन शिविर में भी यह मामला उठा था। इस पर एआईसीसी रणनीति तैयार करेगी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment