विज्ञापन
 
 
 
 

विभाग के स्कैनर में कई और डायग्नास्टिक सेंटर

 
Source: रविंदर शर्मा   |   Last Updated 07:42(09/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
अमृतसर. गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग परीक्षण करने वाले कई डायग्नास्टिक सेंटर सेहत विभाग के स्कैनर पर हैं। बाहर के शहरों से लिंग परीक्षण के लिए लाई जाने वाली महिलाओं तक के नेक्सस को तोड़ने के लिए सेहत विभाग अपने इंफॉर्मेशन नेटवर्क को मजबूत बनाने के साथ ही उनमें विश्वास भर रहा है।



सिटी सेंटर स्थित सिग्मा डायग्नास्टिक सेंटर पर की गई कार्रवाई को बड़ी सफलता न मानते हुए सिविल सर्जन एमएस रंधावा ने कहा कि विभाग पर अभी इस तरह की अन्य काली भेड़ों को समाज के सामने लाने की जिम्मेदारी है।


जिले में लड़का-लड़की के अनुपात के आंकड़े साबित करते हैं कि कुछ लोग लिंग परीक्षण का कारोबार करते हैं, लेकिन यह बहुत अधिक नहीं है। जरूरत है कि इनकी पहचान कर इन्हें सही काम कर रहे डायग्नास्टिक सेंटरों से अलग कर दिया जाए। विभाग ने भी फर्जी मरीज तैयार कर नेटवर्क मजबूत किया है, जो इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाएंगे।


दाइयों पर केस दर्ज


गत दिवस सिग्मा डायग्नास्टिक सेंटर पर कार्रवाई करने के बाद इसमें मुख्य रूप से शामिल दो अनट्रेंड और अनधिकृत दाइयों पर आपराधिक केस दर्ज करवाया गया है। तरनतारन रोड स्थित भाई मंझ सिंह की जसपाल कौर और कोट मित सिंह की कुलविंदर कौर मिलकर ग्राहक ढूंढती थी।



इसके बाद अपने तीसरे साथी की मदद से उसका लिंग परीक्षण कर गर्भपात करवाने में मदद करती थीं। इन दोनों दाइयों पर सहायक सिविल सर्जन कम जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. अर्जुन धवन की शिकायत पर परमजीत कौर नामक महिला का गर्भपात करने का केस दर्ज किया गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 7

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment