राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रात 11.28 मिनट पर आया भूकंप, घरों से निकल बाहर भागे लोग
भास्कर न्यूज
| Dec 30, 2012, 05:24AM IST

अमृतसर। शनिवार देर रात जिले के कई भागों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोग रात के समय टीवी और अन्य कामों में व्यस्त थे, तभी अचानक जमीन हिलने लगी।
किसी अनहोनी से बचने के लिए वे झट से घरों के बाहर आ गए। शहर के किसी भी हिस्से से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। हालांकि इससे लोगों में खासी अफरा-तफरी पैदा हो गई।
भूकंप का केंद्र बिंदु अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में था। वहां इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मैग्नीट्यूड मापी गई। इसकी जमीन में गहराई 94 किलोमीटर रही। यहां करीब 11 बजे 20 मिनट पर भूकंप आया।
अमृतसर में पहुंचते-पहुंचते इसका कंपन काफी कम था। हालांकि शहर में इसकी तीव्रता का अनुमान खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 11 बज कर 28 मिनट पर अमृतसर और आसपास के इलाकों में भूकंप आया।








