विज्ञापन
 
 
 
 

यहां आयोग रखेगा पैनी नजर

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 05:37(30/01/12)
 
 
 
 

चंडीगढ़. चुनाव आयोग ने लंबी, पटियाला, गिदड़बाहा, मजीठा और भुलत्थ विधानसभा हलकों को अति संवेदनशील घोषित किया है।

लंबी : मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल का सगे भाई गुरदास सिंह बादल और चचेरे भाई महेशइंदर सिंह बादल के साथ कड़ा मुकाबला है। आयोग ने हलके में विशेष ऑब्जर्वर तैनात किया है। चुनाव आयोग के अनुसार यहां मतदान के दौरान गड़बड़ हो सकती है। तीन भाइयों में मुकाबला कड़ा होने के चलते हिंसा का खतरा है। हलके में सख्ती के कारण मुख्यमंत्री और आयोग के अधिकारियों में बयानबाजी होती रही है।

पटियाला : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का हलका है। यहां पर भी आयोग ने विशेष ऑब्जर्वर तैनात कर दिया है। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए हलके में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अकाली उम्मीदवार सुरजीत सिंह कोहली शिकायत कर चुके हैं कि कांग्रेसी यहां पर मतदान के दौरान गड़बड़ कर सकते हैं। गिदड़बाहा :पीपीपी के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल का हलका है। आयोग के अनुसार यहां पर अकाली और पीपीपी के वर्करों में टकराव हो सकता है। पीपीपी की ओर से शिकायत की गई है कि अकाली वर्कर वोटरों को डरा धमका सकते हैं। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

भुलत्थ : अकाली उम्मीदवार बीबी जागीर कौर और कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा के समर्थकों में प्रचार के दौरान कई बार झड़प हो चुकी है। दोनों गुटों पर मामले भी दर्ज हो चुके हैं। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पेरामिल्रिटी फोर्स को तैनात किया गया है। किसी तरह की हिंसा न हो, आयोग ने अधिकारियों को चौकस रहने के आदेश दिए हैं।

मजीठा : शिरोमणि अकाली दल के तेजतर्रार नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के सामने कांग्रेस के युवा नेता शैलेंद्रजीत सिंह शैली मैदान में हैं। समर्थकों में कई बार झड़प हो चुकी है। कांग्रेस से बागी होकर आजाद चुनाव लड़ रहे सुखजिंदरराज सिंह लाली वोटिंग के दौरान गड़बड़ी होने की शिकायत कर चुके हैं। इस कारण यहां पर आयोग की विशेष नजर रहेगी।

इनका रखें ख्याल

वोट सूची में नाम है। वोटर कार्ड नहीं है तो वोटर के पास सरकारी पहचान पत्र जैसे ड्राइव¨ग लाइसेंस, राशन कार्ड इंदिरा विकास पत्र, यनीक कार्ड आदि होना जरूरी है। गडबड़ी होने पर वोटर पोलिंग अधिकारी, रिटर्निग अधिकारी, अस्सिटेंट रिटर्निग अधिकारी और ऑब्जर्वर को शिकायत कर सकता है। वोटर कार्ड में गलती होने पर भी कर सकते हैं मतदान। वोटर कार्ड नहीं है तो पोलिंग बूथ पर बने सहायता कक्ष से स्लिप लेकर कर सकते हैं मतदान शाम 5.00 बजे से पहले जो मतदाता पोलिंग बूथ पर लाइन में होगा, उसकी वोट पोलिंग होगी, चाहे जितना भी समय लगे। वोटर खुद और अपने परिवार के साथ गाड़ी में मतदान करने का आ सकता है। किसी भी उम्मीदवार की गाड़ियों में वोटरों को लाने और ले जाने की मनाही है। पार्टियों का बूथ पोलिंग स्टेशन बूथ से 200 मीटर की दूरी पर होगा। पार्टी बूथ पर चाय पानी का खर्च उम्मीदवार के खाते में डाला जाएगा। पार्टी के बूथ पर स्थानीय वर्कर ही होगा और उसके पास वोटर कार्ड होना जरूरी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 2

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
गर्मी से बचने.. दुपट्टे का सहारा
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment