विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> Heroin Smuggling From Pakistan

पाकिस्तान से भेजी गई 106 किलो हेरोइन पकड़ी

भास्कर न्यूज | Oct 09, 2012, 03:12AM IST
 
 

अमृतसर। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के दौरे के एक दिन बाद कस्टम ने अमृतसर रेल कारगो से हेरोइन की सबसे बड़ी खेप बरामद की। सोमवार को ट्रेन जैसे ही अनलोडिंग के लिए पहुंची, कस्टम अधिकारियों ने उसे घेरे में ले लिया। गहन छानबीन के दौरान सीमेंट से लदी बोगी में से 106 किलो हेरोइन और 500 जिंदा कारतूस बरामद हुए। हेरोइन 101 पैकेटों में छुपाकर रखी गई थी। कस्टम को खबर मिली थी कि पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी हो सकती है। व्यापारियों का कहना है कि पाकिस्तान से कारोबार काफी जोखिम भरा हो गया है। तस्करों के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार प्रभावित हो सकता है।
 
तस्करी रोकने का दिलाया था यकीन 
 
खास बात यह है कि कुछ दिन पहले अमृतसर आए पाकिस्तानी कस्टम विभाग के प्रमुख फजल याजदानी ने यकीन दिलाया था कि दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नशीले पदार्थो की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। सरहद पार रेल और सड़क मार्ग पूरी तरह चाक-चौबंद किया गया है। उनकी तरफ से तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
 
अबतक की सबसे बड़ी बरामदगी
 
कस्टम के डिप्टी कमिश्नर विजय बहादुर के अनुसार हेरोइन की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने 56 किलो हेरोइन जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में बरामद की थी। इतना ही नहीं एक साल में सीमा पार से ट्रेन के जरिए हेरोइन तस्करी का यह तीसरा मामला है। वर्ष 2012 में पाकिस्तान से ट्रेन की जरिए हेरोइन की तस्करी का यह तीसरा मामला है। मई 2012 में दस किलो और जून में पांच किलो हेरोइन पकड़ी गई थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment