पीटकर महिला को घर से निकाला
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 07:55(09/02/12)
अमृतसर. जंडियाला के गांव गुन्नुवाल में विवाहित दविंदर कौर को उसके पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जख्मी हालत में उसे गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हरिद्वार में रहने वाले अश्विनी कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का पति व ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने थाना जंडियाला की पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी सात साल हुई थी। एक पांच साल की लड़की और एक तीन साल का लड़का होने के बावजूद ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पूरा नहीं कर पाने के कारण उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया।