विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> Medicine On One Rate

एक ही रेट पर खरीदी जाएंगी दवाएं

रविंदर शर्मा | Aug 21, 2012, 03:51AM IST
 
 

अमृतसर। पूरे राज्य में अब एक ही रेट पर दवाओं की खरीद की जाएगी। डायरेक्टोरेट हेल्थ हो या पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन, नेशनल रुरल हेल्थ मिशन और या फिर डायरेक्टर ईएसआई। सभी विभाग दवाएं अलग-अलग खरीदेंगे, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई कमेटी की तरफ से निर्धारित कीमतों पर। इसका मकसद सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाले हर 10 मरीजों में से कम से कम 9 को दवा उपलब्ध करवाना है। मौजूदा में डाक्टर मरीज की जांच कर दवाएं प्रिस्क्राइब कर देते हैं, मगर डिस्पेंसरी में पहुंचने पर उक्त दवाएं आउट आफ स्टॉक मिलती हैं। इसके लिए मरीज को अपनी पाकेट ढीली करनी पड़ती है।


राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी मार्केट में बिकने वाली अलग-अलग दवा कंपनियों की जेनरिक दवाओं की कीमतों की समीक्षा कर रही है। इसमें डायरेक्टर हेल्थ, डायरेक्टर फेमिली वेल्फेयर और डायरेक्टर ईएसआई को शामिल किया गया है। यह कमेटी इसी महीने के अंत तक अपनी रिपोर्ट सरकार को दे देगी।


साल्ट के नाम से दवा
सरकार की तरफ से दवाओं की खरीद उनके नाम से नहीं, बल्कि साल्ट के नाम से करेगी। इसके लागू होने के बाद मार्केट में विशेष साल्ट की कीमत निर्धारित कर दी जाएगी। ऐसा होने पर दवा कोई भी विभाग खरीदे एक दवा की पूरे राज्य में एक ही कीमत रहेगी।


अभी क्या है प्रक्रिया
पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन, नेशनल रूरल हेल्थ मिशन, इंप्लाई स्टेट इंश्योरेंस, लोकल स्तर पर सिविल सर्जन और जिला परिषद के तहत आने वाली डिस्पेंसरियों के लिए अलग-अलग खरीद की जाती है। दवा कंपनियां विभिन्न विभागों से एक ही दवा का अलग-अलग रेट वसूलती हैं, जिससे मरीज को चूना लगता है।

॥ स्वास्थ्य के मुद्दे परमुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल गंभीर हैं। वह चाहते हैं कि सरकारी अस्पताल में पहुंचने वाले हर मरीज को दवा मिले। इसके लिए राज्य में नई शुरुआत होने वाली है।
- मदन मोहन मित्तल, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब।
॥ सरकारी अस्पताल में दवाएं रहती हैं, लेकिन यह पॉलिसी लागू होने के बाद दवाएं बहुतायत मात्रा में उपलब्ध रहेंगी। इसमें तीन सदस्यीय कमेटी रेटों की समीक्षा कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही रिपोर्ट सरकार को दे दी जाएगी।
- डा. जेपी सिंह, डायरेक्टर हेल्थ, पंजाब।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment