नीरज शर्मा गृह मंत्रालय के सलाहकार मनोनीत
Source: मुनीष शर्मा | Last Updated 05:21(04/02/12)
अमृतसर. गुरु नगरी के रहने वाले सीए नीरज शर्मा को गृहमंत्रालय का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है। प्रदेश में कमिश्नर सिस्टम की सफलता में उनका खास योगदान रहा है। वह पंजाब पुलिस से संबंधित आधा दर्जन किताबें लिख चुके हैं।
उनकी इस मेहनत के मद्देनजर उन्हें गृहमंत्रालय का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है। नीरज इसका श्रेय पंजाब पुलिस के उन सभी अधिकारियों को देते हैं, जिन्होंने उनकी योग्यता पर विश्वास जताया। हाल ही में उन्होंने आर्म्स लाइसेंसिंग से संबंधित 15 सौ पन्नों का दो खंड में मैनुअल तैयार किया है।
इसे जल्द ही राज्य की सभी लाइसेंसिंग अथारिटियों को जल्द ही वितरित किया जाना है। इस मैनुअल से जहां आर्म्स लाइसेंस देने वाले अधिकारी को सभी कानूनी पहलुओं की जानकारी मिलेगी, वहीं गलत ढंग से दिए जाने वाले लाइसेंस पर भी रोक लगेगी। इस मैनुअल को इस संदर्भ में काफी उपयोगी माना जा रहा है।
ये किताबें लिखीं
इससे पहले नीरज पंजाब पुलिस के मुलाजिमों व अधिकारियों के सर्विस मैटर को हल करने के लिए किताब लिख चुके हैं। इसके अलावा ह्यूमन ट्रैफिकिंग, साइबर क्राइम आदि पर वह क्राइम विंग नाम की किताब लिख चुके हैं। इसमें स्पेशल क्राइम में आने वाले पेच जैसी कई अहम जानकारियां हैं। इसके अलावा भी वह कई पुस्तकें लिख चुके हैं।