फिल्म के लिए गुरु घर पहुंचे नीरू और सुखबीर
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 05:37(09/02/12)
अमृतसर। दिल लैणा दिल देणा, सौदा खरा-खरा फेम गायक सुखबीर सिंह और हेरोइन नीरू बाजवा बुधवार को अपनी नई फिल्म ‘पता नहीं रब्ब केहड़ेयां रंगां विच राजी’ की सफलता के लिए अरदास करने श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे।
और इसमें उन्होंने गीत भी गाया है। फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में नीरू बाजवा कॉलेज स्टूडेंट के रोल में है। उन्होंने कहा कि इंसान जीवन में सोचता बहुत कुछ है, लेकिन होता वही है, जो वाहेगुरु को मंजूर होता है। फिल्म में भी उसकी रजा में रहने का संदेश दिया गया है।