विज्ञापन
 
 
 
 

पीजी डाक्टरों को थमाए एनएससी, तीन माह से नहीं मिला वेतन

 
Source: दीपक भंडारी   |   Last Updated 05:21(06/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
अमृतसर. वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे मेडिकल व डेंटल कालेजों के पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों की परेशानी सरकार ने दोगुनी कर दी है। डायरेक्ट कोटे से पीजी पाने वाले लगभग 90 छात्रों को एरियर कैश में देने की बजाय नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) थमा दिए गए हैं। ये करीब साढ़े सात साल बाद मेच्योर होंगे।

पीजी करने के दौरान डाक्टरों के पास या फेल होने का पूरा दारोमदार उनके गाइड पर होता है। इसलिए एनएससी मिलने के बाद पीजी डाक्टरों ने इसका विरोध करने की बजाय सब्र का घूंट पी लिया है। दूसरा वेतन न मिलने के कारण पीजी डाक्टर पहले से ही परेशान हैं, ऊपर से कालेज की यह कारगुजारी उन्हें तंग कर रही है। जानकारी के मुताबिक एनएससी जिस डाकघर से जारी होते हैं, मेच्योर होने पर इन्हें कैश भी वहीं से करवाना होता है या इन्हें ट्रांसफर करवाना पड़ता है। इसके लिए एनएससी धारक को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

कालेजों में पीजी करने के लिए डाक्टर दूरदराज से आए हुए हैं। दूरे राज्य से आए एक डाक्टर ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। अब उन्हें एनएससी दे दिए गए हैंे। इससे इन पर दोहरी मार पड़ गई है। पहली यह कि उन्हें पैसे आज चाहिए, लेकिन एनएससी सात साल बाद मेच्योर होंगे। दूसरी यह कि पीजी करने वाले डाक्टरों को तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, जो कि २५ हजार रुपए मासिक के करीब है। हालांकि पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसिज कोटे से भर्ती हुए डाक्टरों को बनता एरियर उनके खाते में जमा करवाया गया है।

जीपीएफ नंबर नहीं

मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. सुखदयाल सिंह शेरगिल का कहना है कि इन डाक्टरों के पास जीपीएफ या सीपीएफ नंबर नहीं हैं। इसलिए इन्हें एनएससी दिए गए हैं। यह सब सरकारी नियमों के तहत हुआ है। बाकी वेतन के लिए सरकार से सवा दो करोड़ रुपए मांगे हैं, जो 20 जनवरी तक जारी हो जाएंगे। इसके बाद पीजी डाक्टरों को वेतन दे दिया जाएगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment