विज्ञापन
 
 
 
 

सर्दी में भी सरकारी स्कूलों के बच्चे जमीन पर

 
Source: दीपक भंडारी   |   Last Updated 06:02(10/02/12)
 
 
 
 
अमृतसर. इन दिनों धूप खिलने के बावजूद ठंड का प्रकोप निरंतर जारी है। मौसम ने उस पुरानी कहावत को भी झुठला दिया है, जिसमें बुजुर्ग कहा करते थे कि ‘आई बसंत पाला उड़ंत’। बसंत को बीते हुए करीब दस दिन हो चुके हैं, लेकिन ठंड का प्रकोप कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान के उतार-चढ़ाव में शीत लहर के कारण धूप के बावजूद लोग कांप रहे हैं।

सुबह के समय ग्रामीण इलाकों में कोहरे की चादर रहती है। हालत यह है कि तेज धूप के कारण दोपहर में तो गर्मी लगने लगती है और सुबह व शाम ठंड रहती है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर ठंड का असर ज्यादा हो रहा है क्योंकि उन्हें ठंडी हवाओं में भी जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसके चलते सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स इन दिनों कम आ रहे हैं।

हालांति खेतीबाड़ी विशेषज्ञ इस ठंड को फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। उनका कहना है कि इसका असर फसल के झाड़ पर पड़ेगा। ग्वाल मंडी स्थित सरकारी स्कूल में छोटे बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। इसके अलावा जमीन पर बैठे होने के कारण नीचे से भी ठंड चढ़ती रहती है। उधर मौसम विभाग के अनुसार मौसम की यह आंख मिचौली अभी जारी रहेगी। ठंड से शीघ्र निजात मिलने वाली नहीं है।

यहां से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दस दिनों में तापमान में काफी अंतर रहा है। विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार सारा यूरोप बर्फ से ढका हुआ है। हाड मास कंपा देने वाली ठंडी हवाएं उतर पश्चिम से आ रही हैं। मौसम का बदला मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। आगामी कुछ दिनों तक ठंड का प्रभाव बने रहने की उम्मीद है। खासकर सुबह व शाम को ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा। उधर, जिला एजुकेशन अधिकारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि अधिकांश स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर मुहैया करवा दिया गया है। जिन स्कूलों में फर्नीचर नहीं है, वहां पर बच्चे टाट पर बैठकर पढ़ रहे हैं। अन्य स्कूलों में फर्नीचर के लिए फंड जारी होते ही, इसका प्रबंध कर दिया जाएगा।

मौसम के आंकड़े

31 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री तो न्यूनतम 4.5 डिग्री रहा। 1 फरवरी को उच्चतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम 3.5 डिग्री रहा। 2 फरवरी को तापमान 19 डिग्री व 9 डिग्री रहा। 3 फरवरी को यह तापमान 17.6 डिग्री तथा 17 डिग्री रहा। 4 फरवरी को तापमान 17.6 तथा 9.6 डिग्री रहा। 5 फरवरी को तापमान 19.7 तथा 4.8 डिग्री रहा। 6 फरवरी को तापमान 19.7 तथा 4.8 डिग्री रहा। 7 फरवरी को तापमान 17.2 डिग्री तथा 4 डिग्री रहा। 8 फरवरी को तापमान 17.2 डिग्री तथा न्यूनतम -0.3 डिग्री रहा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
6 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment