विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> 'Punjab Politics Alliances With Crime'

'पंजाब में राजनीति, अपराध में गठजोड़'

भास्कर न्यूज | Dec 12, 2012, 07:58AM IST
 
 

अमृतसर। कांग्रेस विधायक दल ने एएसआई हत्याकांड और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को रियाल्टो चौक पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नॉन गवर्नेस के डॉक्टरेट और करप्शन में पीएचडी हैं। 
 
विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, लेकिन दोनों नेता कबड्ड़ी प्रतियोगिता में व्यस्त हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीति और अपराध में गठजोड़ हो गया। जाखड़ ने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाकर जवाब देने के लिए मजबूर करेंगे। 
 
कानून व्यवस्था चौपट : अमरिंदर
 
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हाल की घटनाओं से साफ होता है कि पंजाब में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार पुलिस पर दबाव डाल रही है। 
 
उन्होंने पुलिस से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा कि यदि उन पर बेवजह दबाव बनाया जाता है तो कांग्रेस उनके साथ है। उन्होंने अमृतसर में लॉन्च अकाली दल की डायरेक्टरी की भी निंदा की।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment