विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Chandigarh Zila >> Punjab's Seventy Percent Youth Sot

पंजाब के दस में सात युवा नशेड़ी- राहुल गांधी

भास्कर न्यूज | Oct 12, 2012, 04:45AM IST
 
 


चंडीगढ़। एनएसयूआई पंजाब के कार्यक्रम में वीरवार को आए राहुल गांधी ने कहा कि नशे की रोकथाम में पंजाब सरकार पूरी तरह विफल रही है। यहां के 10 में से 7 युवा नशे की चपेट में हैं। बादल सरकार के पास न तो शिक्षा का उचित प्रबंध है और न बेरोजगारी कम करने की कोई योजना। एससी व एसटी विद्यार्थियों के लिए केंद्र से भेजी जाने वाली स्कॉलरशिप का पंजाब में इस्तेमाल ही नहीं होता। पंजाब सरकार यह पैसा वापस भेज देती है। पंजाब के युवाओं को इस बारे में सोचना होगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, देश अब युवाओं को चलाना है। युवाओं के आने पर ही राजनीति की सफाई संभव होगी। देश में बेरोजगारी, नशे और विकास का मुद्दा उठाना ही काफी नहीं है। युवाओं को इन मसलों का हल खुद निकालना होगा। अभी युवाओं की राजनीति में भागीदारी संतोषजनक नहीं है।

राहुल से कैप्टन की शिकायत


चंडीगढ़त्न राहुल गांधी की पंजाब यात्रा से कैप्टन विरोधी नेताओं की बाछें खिल गई हैं। उन्हें लगता है कि जिस तरह राहुल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और पंजाब मामलों के प्रभारी गुलचैन सिंह चाढ़क को बाहर रखकर जिला व प्रदेश प्रधानों की बात सुनी उससे साफ है कि कैप्टन को प्रधानगी से हटाया जा सकता है। राहुल वीरवार को पंजाब कांग्रेस भवन में पूर्व प्रदेश प्रधान और जिला प्रधानों के साथ चर्चा करने के लिए आए हुए थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment