विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> Rana And Dharma On Police Remand

राणा और धर्मा को आठ दिन का पुलिस रिमांड

भास्कर न्यूज | Dec 12, 2012, 07:02AM IST
 
 

अमृतसर। रणजीत सिंह उर्फ राणा और उसके साथी धमेंद्र सिंह उर्फ धर्मा को अमृतसर पुलिस ने मंगलवार को एएसआई की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दोनों पट्टी स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल थे। उनकी गिरफ्तारी पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में थाना झब्बाल में दर्ज मामले में हुई थी।
 
अमृतसर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें मंगलवार को जज सुलेखा रानी की अदालत में पेश किया गया। जहां से माननीय अदालत ने उन्हें आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
 
इससे पहले तीनों आरोपियों को तरनतारन एसीजेएम जतिंदर वालिया की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें अमृतसर पुलिस के हवाले करने के आदेश दिए। अब इनसे अमृतसर पुलिस पूछताछ करेगी।
 
एसएसपी तरनतारन कमलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि  खेमकरण पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत पट्टी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया था। तब से आरोपी सिविल अस्पताल पट्टी में घायल अवस्था में दाखिल थे। थाना झब्बाल की पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मामले में उनका पुलिस रिमांड लिया गया था।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment