विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> Jzze Revenge Between Two Persons Who Rajasansi Vil

सरपंच के बेटे की शादी में हत्या

भास्कर न्यूज | Apr 19, 2012, 06:51AM IST
 
 

अमृतसर. आपसी रंजिश रखने वाले राजासांसी के गांव जज्जे के दो व्यक्ति बुधवार को सरपंच परगट सिंह के बेटे की शादी में आमना-सामना होने पर झगड़ पड़े। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उनमें से एक ने दो दोस्तों की मदद से दूसरे के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

यह वाक्या उस समय हुआ जब बारात लगभग रवाना होने वाली थी और चारों ओर शहनाइयां गूंजने से खुशियां चरम पर थीं। देखते ही देखते पलों में हषरेल्लास और उमंग का माहौल दिल दहला देने वाले मंजर में तबदील हो गया और हर कोई स्तब्ध रह गया। जैसे तैसे बारात विदा तो हुई, लेकिन खुशियां काफूर हो गईं। यही नहीं तीनों हमलावर भरी बारात को चाकू से धमकाकर फरार हो गए। घटनास्थल पर आई थाना राजासांसी की पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव जज्जे के निर्मल सिंह, गुरिंदर सिंह और धरमिंदर सिंह हैं। मौत 35 वर्षीय जसविंदर सिंह की हुई, जो परिवार सहित सरपंच के बुलावे पर शादी में पहुंचा था। आरोपी भी सरपंच की ओर से ही बुलाए जाने पर शादी में शामिल हुए थे।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि लाश कब्जे में ले ली है, जिसका पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा। यह घटना अड्डा कुकड़ावाली स्थित बलदेव पैलेस की है, जहां सरपंच के बेटे शमशेर सिंह की शादी थी। घराती एवं बाराती बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। शादी का तकरीबन सारा कारज संपन्न हो चुका था, बस बरात विदा होने वाली थी, कि निर्मल और जसविंदर का झगड़ा हो गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment