विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Amritsar >> Took The Vows Began To Donate Two Million Dollars

मुरादें हुईं पूरी तो हर दिन दो लाख रुपए का देने लगा दान

dainikbhaskar.com | Jul 17, 2012, 00:04AM IST
 
 


अमृतसर. एक शख्स कनाडा से अपनी कई मुरादें लेकर स्वर्ण मंदिर आया था। उसके पास केवल मुरादें ही नहीं इरादे भी थे। स्वर्ण मंदिर में उसने दिल से अरदास की और उसकी मुरादें पूरी हो गईं। फिर आई उसके इरादों की बारी। उसने इरादों में इतना दम दिखाया कि मिसाल बन गया। इसके बावजूद उसने यह नहीं कहा कि इस मिसाल का प्रचार किया जाए। आम लोगों के लिए वह शख्स आज भी गुमनाम ही है।

क्या है वह मिसाल

600 साल पुराना स्वर्ण मंदिर में हर दिन लंगर का आयोजन किया जाता है। रोजाना एक लाख लोग लंगर छकते हैं। स्वर्ण मंदिर में लंगर से पहले नाश्ता की भी व्यवस्था होती है। नाश्ते में चाय, बिस्कुट और रस दिए जाते हैं। जब उस शख्स की मुरादें पूरी हुईं तो उसने मंदिर प्रबंधन से वादा किया कि सुबह के नाश्ते में जितने खर्च होते हैं उसे मैं आजीवन उठाऊंगा। स्वर्ण मंदिर प्रबंधन ने कहा कि हर दिन आपको 1 लाख 75 हजार रुपए देने होंगे। उस शख्स ने कहा, कोई बात नहीं मैं दूंगा। अब तक एक साल हो गया और उसका दान जारी है। वह एक साथ तीन महीने का खर्च देता है। तीन महीने का मतलब 157.5 लाख रुपए।

उस शख्स ने मदिंर प्रबंधन से एक शर्त रखी थी कि इस बात को गुप्त रखी जाए। खास करके मेरी कोई तस्वीर जारी नहीं करनी होगी। स्वर्ण मंदिर प्रबंधन ने इस बात को मान लिया। तो स्वर्ण मंदिर में की हर चाय की घूंट में उस शख्स का नाम होता है। वैसा नाम जो खुद को गुमनाम रखना चाहता है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment