अलविदा जालंधर.. अब यूपी की कमान संभालेंगे
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 01:49(02/02/12)
जालंधर. विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए बुलाए गए अर्धसैनिक बलों के जवान बुधवार को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। चार कंपनियां जालंधर शहर के लिए और 12 अन्य जिलों के लिए आई थीं। बुधवार को एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिसमें सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान थे।
वहीं गुजरात पुलिस वीरवार को जाएगी। अब ये सुरक्षा बल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी संभालेंगे। एडीसीपी स्पेशल ब्रांच दिलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि शहर से चार कंपनियां स्पेशल ट्रेन के माध्यम से यूपी रवाना हो गई है और गुजरात पुलिस की दो कंपनियां कल रवाना होंगी।