सुबह-शाम बूंदाबांदी के आसार
Source: Bhaskar News | Last Updated 00:38(05/02/12)
जालंधर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रकोप के चलते बीते दो दिनों से छिटपुट बूंदाबांदी जारी है। शनिवार को दिन भर धूप के लिए तरसते रहे लोगों को रात आठ बजे बूंदाबांदी का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक डा. केके गिल का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की लोकेशन जम्मू कश्मीर के ऊपर बनी हुई, लेकिन वहां से नॉर्थ ईस्ट की ओर से चलने वाली हवाओं के चलते मौसम में बदलाव आया है। रविवार की सुबह और शाम को बारिश होने की संभावना है।