जयपुर.इस बार 12 तारीख को बारह साल का होने वाला कुनाल हो, या अपनी एनिवर्सरी को यादगार बनाने के लिए विष्णु बंसल और तारा की ओर से किया गया स्पेशल प्लान। जिन भी जयपुराइट्स के बर्थडे और एनिवर्सरी 12.12.12 को हैं, वे इसे अपने खास तरीके से मनाने को तैयार हैं।
शहरवासियों के इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए फिटनेस सेंटर्स, स्पा एंड ब्यूटी सैलून और विमन क्लब भी सौ साल बाद आने वाले इस सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं। सेलिब्रेशन हो भी क्यों न, आखिर यह मौका अब सौ साल बाद आएगा। अपने रीडर्स के साथ सिटी भास्कर भी इस सेलिब्रेशन में शामिल है। इसी कड़ी में मंगलवार को दैनिक भास्कर में सेलिब्रेशन की पूर्व संध्या पर केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसमें बारह पाउंड का केक काटा गया।
महिला क्लब का गेट-टुगेदर
अलग थीमों पर अपना गेट-टुगेदर करने वाला मैत्री क्लब इस खास दिन को बारह की थीम पर सेलिब्रेट करेगा। क्लब की प्रेसिडेंट शशि सेन जैन ने बताया कि हम लोग दोपहर बारह बजकर बारह मिनट और बारह सैकंड पर केक काटेंगे। इस गेट-टुगेदर में बारह तरह के गेम ऑर्गेनाइज किए जाएंगे।
7डी सिनेमा में मूवी
जिन जयपुराइट्स का बर्थडे बारह दिसंबर को है। उनके लिए पिंक स्कवायर मॉल 7डी सिनेमा में मूवी देखने का मौका देगा। मॉल के मार्केटिंग मैनेजर नितिन शर्मा ने बताया सुबह दस से रात दस बजे तक 15 मिनट की मूवी फ्री ऑफ कॉस्ट दिखाई जाएगी। मूवी बफ्स अपने आइडी प्रूफ के साथ मॉल आकर मूवी का मजा ले सकते हैं।
12 तरह का म्यूजिक और कोर्स में 12 डिशेज
डिस्क में बजने वाले म्यूजिक में 12 का मैजिक होगा। एरिया 51 के कॉर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने बताया बुधवार को डिस्क में 12 तरह का म्यूजिक बजेगा, साथ ही बारह तरह के मॉक टेल्स होंगी और मेन कोर्स में 12 डिशेज सर्व की जाएंगी।
12 डायरेक्टर्स 12 बजे की मीटिंग
कंपनी की 12 कंसल्टेंसी है और उसके 12 डायरेक्टर्स। कंपनी की शुरुआत भी 12 दिसंबर को हुई थी। ऐसे में इस दिन को देखते हुए कंपनी से जुड़े प्रेम बियानी, सीमा सेठी और सुनीता मंत्री ने मीटिंग प्लान की है, जिसमें अलग-अलग फील्ड के 12 विशेषज्ञ बारह बजकर 12 मिनट पर एकत्रित होंगे।
आगे तस्वीरों में 12 1212 नंबर का नोट,55 की उम्र में अनूठा बर्थडे>>>