सीए में फिर जयपुर 'अव्वल', 29 स्टूडेंट्स सेलेक्ट
Source: Bhaskar News | Last Updated 05:11(10/02/12)
जयपुर. भारतीय सीए संस्थान की ओर से गुरुवार को आईपीसीई और पीसीई एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया गया। दोनों एग्जाम में जयपुर सेंटर से 29 स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया टॉप-50 रैंक में जगह बनाई है।
आईपीसीई में 5 और पीसीई में 24 स्टूडेंट्स ने रैंक हासिल की है। जयपुर ब्रांच के सचिव अशोक जैन ने बताया कि आईपीसीई का रिजल्ट 18.60 परसेंट और पीसीई का रिजल्ट 23 परसेंट रहा, जबकि आईपीसीई मई 2011 का रिजल्ट 22.52 और पीसीई का 20.25 परसेंट रहा।
नवंबर 2011 में पीसीई के दोनों ग्रुप में 591 स्टूडेंट्स बैठे थे, जिनमें से 136 पास हुए। इसके पहले ग्रुप में 219 में से 119 और सैकंड ग्रुप में 460 में से 276 स्टूडेंट्स पास हुए। आईपीसीई के दोनों ग्रुप में 2719 स्टूडेंट्स बैठे थे, इनमें से 508 पास हुए। फस्र्ट ग्रुप में 1518 स्टूडेंट्स में से 803 और सैकंड ग्रुप में 2395 में से 710 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
मां का सपना किया पूरा
एग्जाम के दौरान ही मां हॉस्पिटल में एडमिट हुईं। 13 नवंबर को मां की डेथ हो गई, 16 तारीख को एग्जाम था। मानसिक रूप से टूट चुका था। एग्जाम देने का मन नहीं था। पापा और दोस्तों ने हौसला बढ़ाया। एग्जाम देने के लिए मोटिवेट किया। दोस्त एग्जाम हॉल के बाहर तक छोड़ने जाते थे। मां ने कहा था, दो दिन बाद ठीक होकर घर आ जाऊंगी। तुम एग्जाम की तैयारी करो। यह मेरिट मां को समर्पित है।
- पीसीई में 31वीं रैंक हासिल करने वाले रौनक जैन
18.60% आईपीसीई का रिजल्ट रहा
23% पीसीई का रिजल्ट रहा
आईपीसीई के टॉपर
हिमांशु मलानी 526 अंक 33वीं रैंक
विकास खंडेलवाल 521 अंक 38वीं रैंक
हर्षित गुप्ता 517 अंक 41वीं रैंक
दीप्ति कांवटिया 511 अंक 47वीं रैंक
इशिका गर्ग 510 अंक 48वीं रैंक
पीसीई के टॉपर
दीपक नहर 367 अंक 18वीं रैंक
नितिन अग्रवाल 362 अंक 22वीं रैंक
भरत सिंह शेखावत 362 अंक 22वीं रैंक
लाल चंद गुप्ता 360 अंक 23वीं रैंक
सिद्धांत थोलिया 357 अंक 26वीं रैंक