विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> 33 Thousand Were Found In A Million 'note!

33 हजार में मिल जाते थे एक लाख के 'नोट'!

Bhaskar News | Jun 18, 2012, 06:56AM IST
 
 


जयपुर.13 लाख 85 हजार रुपए के नकली नोट सहित पकड़े गए दोनों बदमाशों को एसओजी ने पूछताछ में बताया कि वे एक लाख रुपए के नकली नोट के बदले 33 हजार रुपए देते थे। नकली नोट उनको दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराए जाते थे। इन नोटों को वे आगे पचास हजार रुपए लेकर सप्लाई कर देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने पहले भी इसी तरह से नकली नोट लाने की बात कबूल की। एसओजी के डीआईजी विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद तैयब एवं मुबारक को पुलिस ने पूछताछ के लिए दस दिन के रिमांड पर लिया। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में बताई गई ये बात एसओजी अधिकारियों के गले नहीं उतर रही। अब पुलिस इनके मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इनके संपर्क किन-किन से थे। प्रारंभिक जांच में नकली नोट सीमा पार से आने की बात सामने आई। ये नोट कौन लेकर आया इस बारे में अभी तक पता नहीं चल सका। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली नोटों को वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आसानी से चला देते थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment