आलाकमान के निर्देश थे कि कम से कम खर्चा किया जाए। इसी क्रम में नेताओं को लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। स्टेच्यू सर्किल के निकट पार्क प्राइम होटल में रुके नेता बस छोड़ कारों में बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचे।
होटल रॉयल ऑर्चिड से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदरसिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह, मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथन हावला, मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबम टुकी बस से शिविर स्थल पहुंचे। सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और अशोक तंवर भी बस से बिडला ऑडिटोरियम गए। उत्तराखंड के सीएम विजय बहुगुणा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह, सांसद राजबब्बर कारों से पहुंचे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खास भी कार व पास के लिए भटकते रहे>>>
भास्कर टीम
कांग्रेस के चिंतन शिविर की हर खबर से पाठकों को रूबरू कराने के लिए भास्कर के ग्यारह संवाददाताओं और सात फोटो पत्रकारों ने चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाला, ताकि सियासी योजनाएं और भविष्य में उनसे पड़ने वाले असर को आप तक विश्लेषण के साथ पहुंचाया जा सके।
संवाददाता: त्रिभुवन, गिरिराज अग्रवाल, ललित शर्मा, बाबूलाल शर्मा, गोवर्धन चौधरी, श्रवण राठौड़, मदन कलाल, आलोक खंडेलवाल, राजेंद्र गौतम, प्रणीता भारद्वाज और किरण सैनी।
फोटो जर्नलिस्ट: योगेन्द्र गुप्ता, राजेश कुमावत, अनिल शर्मा, निरंजन चौहान, महेन्द्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनोज श्रेष्ठ।