वारदात के समय राणी सती नगर, श्याम नगर निवासी मलाइका टांक अपने घर से आधा किमी दूर स्थित कोचिंग सेंटर पर जा रही थी। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है और रोजाना वहां ट्यूशन के लिए पैदल ही जाती है। शाम करीब 6:30 बजे जब वह कोचिंग के लिए जा रही थी तो सामने से आ रहे एक युवक को इशारा करते देखा।मलाइका ने पीछे मुड़कर देखा तो एक अन्य युवक उसका पीछा करता आ रहा था।