दिल्ली दुष्कर्म की घटना के बाद से बैग में रखती थी चाकू
मलाइका की मां निधि टांक ने बताया कि दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से वे मलाइका की सेफ्टी के लिए उसके बैग में चाकू रखते हैं। ताकि मुसीबत के वक्त वह आत्मरक्षा कर सके। मलाइका का बड़ा भाई और पापा भी उसे हमेशा आत्मरक्षा के बारे में समझाते रहते थे। वह पिछले एक वर्ष से कोचिंग जा रही है।
राहगीर देखते रहे, बचाने कोई नहीं आया
मलाइका के मुताबिक युवकों के सामने चाकू लहराने के दौरान चिल्लाने पर कुछ राहगीर पूरा घटनाक्रम देख रहे थे, लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। इसी बीच वहां से निकले एक वाहन चालक ने उसे कोचिंग सेंटर छोड़ा। बाद में उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।