राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> A Pillar Of The Segment By Launching Metro Atkai
एक पिलर ने अटकाई मेट्रो की सेग्मेंट लॉन्चिंग
भास्कर न्यूज
| May 11, 2012, 03:26AM IST

पिछले सप्ताह तक इस पिलर तक का सेग्मेंट लॉन्चिंग का काम पूरा हो गया था। इसके बाद सेग्मेंट लॉन्चर्स को आगे बढ़ाकर गुर्जर की थड़ी की ओर बने पिलर्स पर लाया जाना था। अचानक काम रोकना पड़ा, क्योंकि डिजाइन के अनुसार यहां बीच में एक पिलर और तैयार होना था।
तकनीकी रूप से इस पिलर के बनाए जाने की गुत्थी नियत समय से पहले सुलझाई नहीं जा सकी। ऐसे में लॉन्चर के यहां तक पहुंचने के बावजूद इसे बनाने का काम शुरू नहीं किया जा सका। हालांकि डीएमआरसी का कहना है कि यह मामला डिजाइन को लेकर है, इसमें काम पर 4-5 दिन का ही असर आएगा।
मजबूत बने तो काम शुरू हो
दो-तीन दिन पहले ही पिलर की नींव से काम शुरू होकर ढांचा तैयार किया गया। पाइल कैप अभी बननी है। इसके बाद इसे मजबूत होने में कुछ दिन लगेंगे। उसके बाद ही लॉन्चिंग होगी।
'गुर्जर की थड़ी के पास रूट में घुमाव है। घुमाव से पहले डिजाइन क्लियर नहीं थी। अब पिलर बनने में 4-5 दिन लगेंगे। मजबूत होने में जो वक्त लगेगा, तभी तक लॉंचिंग का काम रुका रहेगा।'
- अतुल गाडगिल, जीएम (सिविल), डीएमआरसी
रु 100 करोड़ मिले'
राज्य सरकार ने जेएमआरसी को 100 करोड़ रु. दिए। यह राशि जयपुर मेट्रो के सिविल व अन्य कार्यो में काम आएगी। जयपुर मेट्रो के पहले चरण का निर्माण कार्य डीएमआरसी विभिन्न कंपनियों से करा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपए दिए थे। इसके बाद दो बीते व चालू वित्तीय वर्ष के लिए पहली बार हाउसिंग बोर्ड ने भी 67 करोड़ रुपए का चेक जेएमआरसी को सौंपा था।






