भरतपुर/जयपुर.नकली पद्म विभूषण बनवाने वाले छात्र बनय सिंह मीणा को कोतवाली थाने ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एसपी अंशुमन भौमिया के मुताबिक मामले के अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए सीनियर अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है।
जांच पड़ताल पूरी होने के बाद मामला भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस को उसने बताया था कि सारे सर्टिफिकेट उसके घर पर है, लेकिन जब पुलिस उसे लेकर घर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। संभवत: उससे पहले ही वे कहीं इधर-उधर कर दिए गए हैं।
आगे की स्लाइड्स में, उठेगा नकली पद्म विभूषण के राज से पर्दा>>>