विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> An Explosion, A Hundred Feet Scattered Fragments, Yet 21 Million Secured

PIX: एक धमाका, सौ फीट तक फैले टुकड़े फिर भी 21 लाख सुरक्षित

1 of 5 Photos

जयपुर. मुरलीपुरा के लाल डिब्बा रोड पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एसबीआई की विश्वकर्मा शाखा के जिस एटीएम में विस्फोट किया, उसमें 20 लाख 77 हजार रुपए थे। प्रदेश में विस्फोट से एटीएम उड़ाने की पहली घटना के बाद हरकत में आई पुलिस, एफएसएल टीम और कंपनी के अधिकारी पूरे दिन जांच में जुटे रहे।

विस्फोट के बाद एटीएम का सेफ बॉक्स नहीं खुलने से रुपए सुरक्षित बच गए। विस्फोट इतना तेज था कि केबिन में लगे कांच के टुकड़े सौ फीट दूर तक उछले। एफएसएल की टीम ने शनिवार सुबह घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जांच में किसी कैमिकल से विस्फोट करना माना जा रहा है।

मुरलीपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस अमोनियम नाइट्रेट के प्रयोग से इनकार कर रही है। वारदात कर भागे बदमाशों की इंडिका कार के नंबरों की जांच की तो फर्जी पाए गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।


12 बजे की गई एटीएम से छेड़छाड़
एटीएम को फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर कंपनी संचालित करती है। कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम 5 बजे एटीएम में रखे केस का रिकॉर्ड लिया था। उस समय 20 लाख 77 हजार रुपए थे।

एटीएम से रात 10.22 पर अंतिम बार रुपयों की निकासी की गई थी। रात 12 बजे एटीएम से छेड़छाड़ की गई। इसके बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर टेप चिपका दी। 10 दिन से सीसीटीवी कैमरा खराब था इस कारण फुटेज नहीं निकाली जा सकी। एटीएम पर गार्ड भी तैनात नहीं है।


कैमिकल से उड़ाने का प्रयास 
प्रारंभिक जांच में किसी केमिकल से विस्फोट करना बताया जा रहा है। एफएसएल की टीम ने सबसे पहले जांच में पता किया कि कहीं विस्फोट के लिए अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग तो नहीं किया, लेकिन इसका प्रयोग साबित नहीं हुआ।

घटनास्थल पर विस्फोट करने के उपयोग में ली गई कोई वस्तु नहीं मिली। एटीएम में शॉर्ट सर्किट होने से विस्फोट होना और बारूद से विस्फोट करना नहीं पाया गया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एटीएम को किसी अज्ञात कैमिकल से उड़ाने का प्रयास किया गया।

आगे की तस्वीरों पर देखिए क्या हुआ ए.टी.एम. का हाल...


आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment