राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
70 नए कॉलेजों को मंजूरी, प्रदेश में अब 1,350 निजी कॉलेज
Bhaskar News
| Aug 12, 2012, 02:45AM IST
नए कॉलेजों के लिए इस बार आए 235 आवेदनों में से सौ संस्थानों की एनओसी जारी करने के बाद अब शेष संस्थानों की परीक्षण आधार पर एनओसी प्रक्रियाधीन है। राज्य में निजी क्षेत्र में पिछले सत्र तक 1,250 स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कॉलेज चल रहे थे। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने मौजूदा सत्र में राज्य सरकार के साथ ही यूजीसी के मापदंडों पर खरा उतरने वाले संस्थानों को ही एनओसी देना शुरू कर दिया।
उच्च शिक्षामंत्री दयाराम परमार का कहना है कि नए सत्र का शुरुआती चरण खत्म होने के कारण जल्द ही एनओसी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। परमार का कहना है कि पीपीपी मोड पर कॉलेज खोलने के लिए आए आवेदनों का भी जल्द परीक्षण पूरा किया जाएगा।
तहसील जहां कॉलेज नहीं
राज्य की 241 तहसील में से 223 में सामान्य शिक्षा के कॉलेज उपलब्ध हैं। जिन 18 तहसीलों में कॉलेज नहीं हैं वहां सरकार ने पीपीपी मोड पर कॉलेज खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। इनके लिए करीब सौ प्रस्ताव आए हैं।
1. बनेडा (भीलवाड़ा)
2. कोटड़ी (भीलवाड़ा)
3. मलारना डूंगर (सवाईमाधोपुर)
4 छतरगढ़ (बीकानेर)
5. पूंगल (बीकानेर)
6. बायतू (बाड़मेर)
7. रामसर (बाड़मेर)
8. शिव (बाड़मेर)
9. फतेहगढ़ (जैसलमेर)
10. शेरगढ़ (जोधपुर)
11. सायला (जालोर)
12. बगोड़ा (जालोर)
13. रायपुर (पाली)
14. किशनगंज (बारां)
15 मनोहरथाना (झालावाड़)
16. गंगरार (चित्तौडगढ़)
17. अरनोद (चित्तौडग़ढ)
18. रेवदर (सिरोही)






