विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Ashok Gehlot Show Compassion, I Would Do The Delhi Police

अशोक गहलोत ने दिखाई संवेदना, काश ऐसा कर पाती दिल्ली पुलिस

bhasker news | Dec 31, 2012, 14:49PM IST
 
 


जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता की मौत पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि महिला उत्पीडऩ पाप है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में दुष्कर्म की घटना होने पर मौके पर जांच के लिए एसएचओ को जाना होगा। गंभीरता के आधार पर एएसपी और एसपी भी जाएंगे। ये अधिकारी जयपुर तक रिपोर्ट करेंगे।

इसके लिए एडीजी रैंक के अधिकारी को मॉनिटरिंग के लिए कह दिया गया है। गहलोत साइंस सेंटर के लोकार्पण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुई संकल्प रैली को भाजपा द्वारा फ्लॉप शो बताने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली बेहद कामयाब रही।

कांग्रेस की रैली में केंद्रीय नेताओं के नहीं आने के सवाल पर कहा कि कोई असंतुष्ट नहीं है। जिसकी मजबूरी होती है वो नहीं आने के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को सूचित कर देता है।


स्कूलों में बनेगी समिति
स्कूलों में महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीडऩ रोकने के लिए निजी व सरकारी स्कूलों में शिकायत निवारण समिति बनाई जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। समिति 50 या इससे अधिक कर्मचारी वाले स्कूलों में बनेगी। अध्यक्ष महिला कर्मचारी होगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment