विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> ATM Broken, Dragged Out Of The Cabin

PICS: ATM तोड़ा, केबिन से घसीटकर बाहर ले गए, कैमरे में कैद होती रही करतूत!

1 of 6 Photos
रुदावल (भरतपुर).कस्बे में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एटीएम तोड़ दिया। वे उसे केबिन से घसीटकर बाहर ले आए, लेकिन उसमें रखे 13.89 लाख रु. ले जाने में नाकाम रहे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
 
फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। हालांकि, बाद में बदमाशों ने कैमरा भी तोड़ दिया। वारदात रात करीब 12 बजे बाद ब्रह्मवाद स्थित एसबीआई की ब्रांच के बाहर एटीएम केबिन में हुई। उस समय ड्यूटी गार्ड मौजूद नहीं था।
 
बैंक के शाखा प्रबंधक रामबाबू मीणा ने बताया कि एटीएम में करीब 13. 89 लाख रु. थे। इसी बैंक में वर्ष 2008 में चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़कर बैंक में चोरी का प्रयास किया था।
 
हथियार लेकर आए थे तीन बदमाश
 
तीन हथियारबंद बदमाशों ने पहले बैंक के बाहर स्थित टायर पंक्चर लगाने की दुकान का शटर तोड़ा। यहां से लोहे का सरिया लेने के बाद वे एटीएम केबिन में घुसे और एटीएम तोड़कर केबिन से बाहर ले आए। नकदी नहीं निकली तो एटीएम वहीं छोड़ गए।
 
ड्यूटी गार्ड पर शक
 
रुदावल थाना प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि वारदात में ड्यूटी गार्ड की लापरवाही सामने आ रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। बैंक प्रबंधक के अनुसार एटीएम पर तैनात गार्ड राजेश बिना सूचना दिए ही घर चला गया था। वह जब सुबह आया तो वारदात हो चुकी थी।गार्ड बैंक से कुछ ही दूरी पर रहता है।

 


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment