अब और दिलचस्प होगा भास्कर उत्सव
Source: Bhaskar News | Last Updated 03:53(10/02/12)
जयपुर. भास्कर उत्सव की पहली कड़ी में इतिहास रचने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला के बाद अब पाठक दूसरी कड़ी में भी कई दिलचस्प कार्यक्रमों से रूबरू होंगे। 13 फरवरी को लाफ्टर शो का आयोजन होगा।
इस शो में देश के जाने-माने हास्य कलाकार शिरकत करेंगे। 18 फरवरी को शिव खेड़ा की मोटिवेशनल सेमिनार होगी। सेमिनार का विषय ‘जीतने वाले कुछ अलग नहीं करते, बल्कि कुछ करते हैं, अलग तरह से’ होगा। 26 फरवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
लाफ्टर शो, सेमिनार और कवि सम्मेलन
13 फरवरी - लाफ्टर शो
कलाकार : कपिल शर्मा, सुदेश लहरी, भारती सिंह, एहसान कुरैशी आदि।
18 फरवरी - मोटिवेशनल सेमिनार
स्पीकर शिव खेड़ा
26 फरवरी - कवि सम्मेलन
कवि: गोपाल दास ‘नीरज’, सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी, प्रमोद तिवारी, पॉपुलर मेरठी, संपत सरल, मुमताज नसीम और शशांक प्रभाकर।