विज्ञापन
 
 
 
 

भास्कर उत्सव: नई पीढ़ी के सपनों में नवरंग की उम्मीद जगी

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 05:31(10/02/12)
 
 
 
 
जयपुर। ‘मेरे सपनों का जयपुर’ में एक साथ 20 हजार बच्चों के रंग भरने से शहरवासी काफी उत्साहित हैं।


उनका मानना है कि सेंट्रल पार्क में भास्कर उत्सव के तहत आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता से बच्चों को अपने शहर के बारे में सोचने की नई प्रेरणा मिली है। इससे न केवल उनमें नई सोच विकसित होगी, बल्कि वह शहर से भावनात्मक रूप से जुड़ सकेंगे, जिससे भविष्य के समाज को एक नई दिशा मिल सकेगी।


लगातार होते रहें ऐसे प्रयास: बाल प्रतिभाओं को आगे लाने का भास्कर का प्रयास सराहनीय है। मैं समझती हूं कि हमारे सपनों का जयपुर बनाने में हम सबको इस तरह के प्रयास लगातार करने चाहिए।


- वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री


विरासत से जुड़ेंगे : भास्कर ने बच्चों के मन में सपनों के जयपुर की कल्पना को न सिर्फ जाग्रत किया है, बल्कि उसे कैनवास पर उकेरने का जो प्रयास किया है, वह उल्लेखनीय है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ते हैं।


- डॉ. चंद्रभान,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष


इतिहास रचा : विराट और शानदार कार्यक्रम का आयोजन कर दैनिक भास्कर ने इतिहास रच दिया। बच्चों के मन में जयपुर के प्रति लगाव जगाकर जयपुर की ऐतिहासिक धरोहर को एक बार फिर अमर कर दिया है। यह अपने आप में नवाचार है, इसके लिए ढेर सारी बधाई।


- रामदास अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य


नई सोच विकसित होगी : भास्कर ने इतने सारे बच्चों को एक साथ लाकर और जयपुर के प्रति लगाव जगाने का प्रयास किया है, वह वाकई क्रिएटिव है और इसे जारी रखा जाना चाहिए। इससे जयपुर के भविष्य की रूपरेखा आज ही हम बच्चों के मन में तैयार कर सकते हैं।


- एस. अहमद, मुख्य सचिव, राजस्थान


अनुशासन सराहनीय : एक्सीलेंट। भास्कर का इतने बच्चों को साथ लेकर अनुशासित आयोजन अच्छा लगा। इन बच्चों में जयपुर के प्रति लगाव जगाना और उनकी कल्पनाओं का साकार करना निसंदेह सराहनीय है।


- अरुण चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष


अनुशासन आएगा : भास्कर ने बच्चों में जयपुर के प्रति लगाव जगाने की अद्भुत पहल की है। इससे बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा और अनुशासन आएगा। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।


- शांति धारीवाल गृहमंत्री, राजस्थान


अद्भुत आयोजन : 20 हजार बच्चों का एक साथ शहर के प्रति अपना भाव प्रकट करने का दैनिक भास्कर की ओर से करवाया गया यह आयोजन वास्तव में अद्भुत रहा।


- नवीन महाजन, कलेक्टर
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment