विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Bogus IPS Officer Wanted To Be IAS

आईएएस बनना चाहता था फर्जी आईपीएस अधिकारी

Bhaskar News | Jan 26, 2013, 11:38AM IST
 
 

जयपुर.'मैकेनिकल ब्रांच में इंजीनियरिंग करने के बाद सपना था कि आईएएस अधिकारी बनूं। आईपीएस की शान-शौकत भी मेरी पसंद थी। पिछले कुछ दिनों से परिवार से दूर रहकर वैशाली नगर में कमरा किराये पर लिया। फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी शुरू की।ञ्ज यह कहना है फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर घूमते पकड़े गए वरुण भारद्वाज का। शुक्रवार को वैशाली नगर पुलिस ने वरुण को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 
 
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अनूप एक अच्छे परिवार से है। उसके खिलाफ आईपीएस की वर्दी का इस्तेमाल कर किसी और तरह की शिकायतें सामने नहीं आई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वर्दी की शान-शौकत देखकर उसे आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनने का शौक चढ़ा। अक्टूबर में उसने वर्दी भी बनवाई। इसके बाद उसने घर में वर्दी पहनकर मोबाइल फोन से फोटो भी खींचे थे। 
 
तब परिजनों ने उसे डांटा भी और समझाया कि पुलिस की वर्दी ऐसे नहीं पहनते हैं। पुलिस के मुताबिक मानसरोवर निवासी वरुण ने कुछ दिनों पहले चित्रकूट में कमरा लेकर वहां आईएएस के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। दिनभर कमरे पर रहता। रात को घर चला जाता। यहां खाना पकाने के लिए गैस की जरूरत पड़ी तो वह फर्जी आईपीएस बनकर गैस एजेंसी पहुंचा और पकड़ा गया।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment