विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Chemical Test Truth About The Death Of The IAS VS Singh

कैमिकल टेस्ट से होगा IAS वीएस सिंह की मौत के राज का खुलासा

Bhaskar News | Dec 11, 2012, 10:51AM IST
 
 

जयपुर.वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीएस सिंह को 3 दिसंबर को कार से टक्कर मारने के आरोपी दीनदयाल बघेल की मेडिकल रिपोर्ट में किसी प्रकार की चोट नहीं लगने की बात सामने आई है। 
 
दुर्घटना के वक्त कार में बैठे उनके मौसेरे भाई लक्ष्मीनारायण के दाहिने हाथ में चोट लगी हुई है। इस नए खुलासे के बाद पुलिस ने सोमवार को एफएसएल और फिंगर प्रिंट ब्यूरो वालों को बुलाकर कार के स्टेयरिंग और सीट का कैमिकल टेस्ट कराया, जिससे खुलासा हो सकेगा कि हादसे के वक्त दोनों में से कार कौन चला रहा था। पहले दीनदयाल ने बताया था कि हादसे के वक्त वह ही कार ड्राइव कर रहा था। उसने छुपा लिया था कि कोई और भी साथ था।
 
सोमवार को चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसमें दो टीमों को राज्य के बाहर जांच के लिए भेजा है। इनमें से एक टीम हरियाणा और दूसरी मथुरा गई है। वहां गई पुलिस  दीनदयाल और उसके रिश्तेदारों के संपर्क और बैक ग्राउंड के बारे में पूछताछ करेगी। 
 
इसके अलावा दो टीम जयपुर में ही तकनीकी जांच और मोबाइल कॉल के आधार पर दीनदयाल के परिचितों को बुलाकर पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को गोविंददेवजी मंदिर के तीन गेटों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। 
 
पुलिस ने दीनदयाल के मोबाइल की एक साल की कॉल डिटेल निकलवा ली है। मंदिर के एक सीसीटीवी फुटेज में सवेरे 5 बजकर 26 मिनट पर दीनदयाल मंदिर परिसर में नजर आ रहा है। पुलिस इसका मंगलवार को कम्प्यूटर विशेषज्ञों से नए सिरे से वेरिफिकेशन कराएगी कि फुटेज में दिख रही धुंधली तस्वीर दीनदयाल की ही है। पुलिस को दीनदयाल का मौसेरा भाई लक्ष्मीनारायण मंदिर में नहीं दिखा है। इससे जांच फिर उलझती नजर आ रही है। 
 
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज बेहद लंबे होने से मंगलवार को उन्हें बारीकी से दिखवाया जाएगा। 
 
 
एंबुलेंस वाले के मंगलवार को होंगे बयान : 
 
वीएस सिंह और घायल विजेंद्र सिंह को एसएमएस अस्पताल तक लेकर जाने वाली एंबुलेंस पुलिस ने चिह्न्ति कर ली है। पुलिस मंगलवार को बुलाकर उसके ड्राइवर से भी पूछताछ करेगी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस को किसी ने बुलाया नहीं था। वह संयोगवश वहां से गुजर रही थी, जिसे लोगों ने हाथ देकर रुकवाया था। 
 
वीएस सिंह के भाई के बयान लिए : 
 
दुर्घटना की एफआईआर दर्ज कराने वाले वीएस सिंह के भाई एसके सिंह के सोमवार को पुलिस ने विस्तृत बयान दर्ज किए। बयानों में उन्होंने किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन दिनों वीएस सिंह के पास किन- किन महत्वपूर्ण प्रकरणों की फाइल लंबित थी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment