विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Civil Service Examinations Were Held In The 'Munna

सिविल सर्विस परीक्षा में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई'

Bhaskar News | May 21, 2012, 02:09AM IST
 
 


जयपुर.संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को सिविस सर्विस प्री परीक्षा हुई। उदयपुर में केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा गया। जयपुर में एक परीक्षार्थी को उल्टी-दस्त की शिकायत पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। परीक्षा के लिए प्रदेश में जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में केंद्र बनाए गए थे।








जयपुर में 86 केंद्र थे। इन पर 34,414 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई पहली पारी की परीक्षा में 13925 तथा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक हुई दूसरी पारी में 13732 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए।








गफलत के कारण परेशान रहे अभ्यर्थी








सिविल सर्विस परीक्षा केंद्रों को लेकर अभ्यर्थी गफलत में रहे। इस कारण उन्हें और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, कई सेंटरों के नाम एक जैसे और एक इलाके में होने के कारण अभ्यर्थी अलग सेंटर पर पहुंच गए और ऐनवक्त पर उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। एक केंद्र पर आयोग की गलती से अभ्यर्थी को भटकना पड़ा। जयपुर में रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी आए।








कई अभ्यर्थी गफलत में मानसरोवर में शिप्रा पथ स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के स्थान पर यहीं स्वर्ण पथ पर स्थित टैगोर विद्या भवन पर पहुंच गए। बाद में वापस लौटना पड़ा।उधर, सीकर के धर्मेद्र मील के प्रवेश-पत्र में टैगोर इंटरनेशनल स्कूल की जगह टैगोर पब्लिक स्कूल लिखा गया। हालांकि, एड्रेस सही था। धर्मेद्र पब्लिक स्कूल पर पहुंच गया, लेकिन एड्रेंस के हिसाब से उसे वापस टैगोर इंटरनेशनल स्कूल आना पड़ा।







 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment