विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Cold Waves In Rajasthan

3 शहरों में पारा माइनस में, 7 में शून्य के करीब

bhaskar.com | Jan 06, 2013, 07:42AM IST
 
 

 

जयपुर. पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से गुजरने के बाद खुले आसमान और बर्फानी हवा चलने के कारण शनिवार को प्रदेश ठंड से कांप उठा।

तीन जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया, जबकि सात शहरों में जीरो डिग्री के करीब रहा। जैसलमेर का चांधण माइनस 3.5 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। जयपुर सहित 22 शहरों में पारा पांच डिग्री से नीचे पहुंचने से दिन में भी धूजणी छूटती रही। जयपुर में दिनभर शीतलहर चली। जैसलमेर के सांकड़ा और रामगढ़ में वाहनों पर बर्फ की परत जम गई। 

बीकानेर के मोमासर में पारा माइनस में जाने से खुले पानी पर बर्फ जमी। जयपुर के कोटपूतली तहसील स्थित भाबरु में घने कोहरे के कारण कंटेनर बरसाती नाले में पलट गया। हाईवे बाधित रहा। 


कोहरा कहां-कहां 


प्रदेश में अलवर में सुबह 11.30 बजे तक, बीकानेर में 11.15 बजे तक, शेखावाटी के फतेहपुर और झूंझुनू में 11 बजे तक और भरतपुर में दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे दोपहर होने तक वाहन नहीं चले। सुबह तेज लाइटों के बावजूद वाहनों से 10 फीट आगे तक कुछ नहीं दिखा। राजधानी जयपुर में भी सुबह 9 बजे दृश्यता 1000 मीटर तक रह गई थी। 


स्कूलों में छुट्टी 


हनुमानगढ़ कलक्टर ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी। स्कूल 15 को खुलेंगे। झूंझुनू में कक्षा एक से आठ तक की स्कूलों में छुट्टियां 12 जनवरी तक बढ़ा दी। झूंझुनू में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सुबह 11 बजे बाद खुलेंगे। जैसलमेर कलक्टर ने एक से आठ तक स्कूलों में 9 जनवरी तक छुट्टी कर दी। भरतपुर कलक्टर ने सोमवार और मंगलवार की छुट्टी घोषित कर दी।

9 ट्रेनें लेट, पूजा रद्द

जयपुर त्न कोहरे के कारण ट्रेनों के प्रभावित होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जयपुर रेलवे स्टेशन पर 9 ट्रेनें 10 घंटे तक की देरी से चलीं। इससे हजारों यात्री घंटों परेशान रहे। उधर, कोहरे के कारण जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस रविवार को रद्द रहेगी।


ठिठुरा पारा


फतेहपुर (सीकर)(-) 0.5
चांधण (जैसलमेर)(-) 3.5
माउंटआबू(-) 1.0
बीकानेर0.4
पिलानी0.4  
करौली0.6  
नागौर0.7  
अलवर1.0
भरतपुर1.4
वनस्थली1.4  
श्रीगंगानगर2.2
चूरू2.2
राजसमंद2.6  
पाली3.7  
दौसा3.9
सीकर3.8  
जैसलमेर3.4
जयपुर4.2  
उदयपुर:4.4  
उदयपुर4.4

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment