विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> The Workshop Leaders In Congress, Beating Back Of

कांग्रेस की कार्यशाला में नेताओं की पिटाई, कुर्सी के पीछे दुबके चंद्रभान!

Bhaskar News | May 06, 2012, 03:45AM IST
 
 


 भरतपुर.कांग्रेस की गुटबाजी शनिवार को हिंसा में बदल गई। संभाग स्तरीय कार्यशाला में नारे लगाते हुए घुसे कुछ युवकों ने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान की मौजूदगी में कई दिग्गज नेताओं को जमकर पीटा। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. अमरसिंह के कपड़े तक फाड़ डाले। युवक करीब दस मिनट तक सभागार में हंगामा करते रहे। पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश चौधरी से धक्का मुक्की की गई।
शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. गोविंद शर्मा को जमकर पीटा गया। प्रदेश सचिव आदित्य राज शर्मा को कई थप्पड़ जड़े गए। बीच-बचाव करा रहे सेवादल कार्यकर्ता ब्रजेश शर्मा को भी मंच पर पटक कर पीटा गया।
उन्होंने कुर्सियां तोड़ीं, शीशे फोड़े और माइक हवा में उछाल दिया। इससे घबराए प्रदेशाध्यक्ष को कुर्सियों के पीछे दुबकना पड़ा। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया की पुत्रवधू आभा पहाड़िया काफी देर तक सुबक-सुबक कर रोती रहीं। कई दिग्गज नेता भाग निकले। घटना के करीब पौन घंटे बाद पुलिस कार्यक्रम स्थल पहुंची। इसके बाद पुलिस के साए में कार्यशाला शुरू हो सकी।
घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कार्यशाला अछनेरा रोड स्थित मिलन गार्डन मैरिज होम में आयोजित थी। प्रदेशाध्यक्ष ने मंच से बोलना शुरू ही किया था कि कुछ युवक नारे लगाते हुए आए। उन्होंने सबसे पहले सभागार के गेट का शीशा तोड़ा। इसके बाद अंदर घुसकर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।और नेताओं की पिटाई करने लगे।
इस बीच पूर्व सांसद विश्वेंद्र सिंह भी मंच पर पहुंच गए। उन्होंने जिला अध्यक्ष पर भाजपा के साथ मिलकर कार्य करने का आरोप लगाया। इस दौरान मंच से भाषण चलते रहे और नीचे मारपीट। जैसे ही मारपीट का सिलसिला मंच पर पहुंचा विश्वेंद्र सिंह चले गए। इस बीच हॉल भी खाली हो गया। हमलावरों के चले जाने के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को हॉल में बुलाया और घटना की निंदा करते हुए कार्यशाला चालू रखने का निर्णय लिया।
नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात
घटना के बाद पुलिस ने कांग्रेस के उन नेताओं को चिह्नित किया, जिनसे हमलावर पक्ष के लोग नाराज हैं। सुरक्षा की दृष्टि से उनके घरों पर पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया। सांसद रतन सिंह, प्रदेश सचिव आदित्य राज शर्मा, जिला अध्यक्ष गिरीश चौधरी सहित कई कांग्रेस नेताओं के घर पुलिस दल देखा गया। सांसद के घर पुलिस बल शाम तक रहा। उधर एसपी अंशुमन ने भोमिया ने कहा कि मामला दर्ज होने पर कार्रवाई करेंगे।
मामला दर्ज होने पर कार्रवाई कर सकेंगे
घटना की जानकारी कंट्रोल रूम से मिली। तभी पुलिस का दल घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया। मामला दर्ज होने पर पुलिस कार्रवाई कर पाएगी।
अंशुमन भोमिया, एसपी भरतपुरसंभाग स्तरीय थी कार्यशाला
प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार इस संभागीय स्तरीय कार्यशाला में करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर व भरतपुर जिले से 379 प्रतिनिधियों को आना था। इनमें से 303 प्रतिनिधि शामिल हुए। पीसीसी सदस्य, डीसीसी सदस्य, अध्यक्ष, मंत्री-विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल थे। मंच पर प्रदेशाध्यक्ष के अलावा डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, संसदीय सचिव गिर्राज सिंह मलिंगा, जाहिदा खान, रमेश मीणा, रामकेश मीणा, सांसद खिलाड़ी राम बैरवा, रतन सिंह आदि मौजूद थे। के कार्यकर्ता शामिल हुए।
हत्यारे अध्यक्ष को हटाओ : विश्वेंद्र
पूर्व सांसद विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि हर चीज विश्वेंद्र सिंह के सिर मढ़ दी जाती है। जो कुछ हुआ, दुखद है। यह कार्यकर्ताओं की नाराजगी का परिणाम था। गेट पर पास वाले कार्यकर्ताओं को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। यदि मैंने पिटवाए होते तो पिटने वाले लोग मेरे पास क्यों आते? जिनके कुर्ते फटे वे मेरे पास होकर गए हैं। चंद्रभान द्वारा कायरतापूर्ण कार्य कहने पर विश्वेंद्र ने कहा कि कायर मैं नहीं, चंद्रभान हैं। चंद्रभान ने 14 लोगों के साथ मिलकर मेरे ही गांव के एक युवक की हत्या की थी। वे जेल भी गए थे। हत्यारे को प्रदेश अध्यक्ष बनाना उचित नहीं। चंद्रभान को हटाया जाना चाहिए।
हमलावरों की अगुवाई कर रहे थे विश्वेंद्र : चंद्रभान
प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान ने घटना को कायरतापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। ऐसी घटना के बारे में सोचा भी नहीं था। एक-डेढ़ घंटे पहले जो लोग स्वागत कर रहे थे, वे ही हमला कर रहे हैं। पूर्व सांसद विश्वेंद्र सिंह हमलावरों की अगुवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद किसी के साथ भी हो सकते हैं, लेकिन हल बातचीत से होना चाहिए। उन्होंने मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया। कहा- मामला अनुशासनहीनता का है। हमने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इसकी जानकारी दे दी गई है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment